सिद्धार्थनगर / जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/व्यापार मण्डल की बैठक अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  पुलकित गर्ग की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी  दीपक मीणा ने पिछली बैठक की कार्यवृत्ति के की समीक्षा  की गयी। जिलाधिकारी  दीपक मीणा ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित  अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने लीड बैक अधिकारी को निर्देश दिया कि व्यापारियों के जो भी लोन के प्रकरण है उन्हें निस्तारित कराया जाये तथा व्यापारियों को परेशान न करें। जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि मुद्रा लोन तथा भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के संबध में व्यापारियों को जागरूक करें। व्यापारियों द्वारा शिकायत की गयी कि जिला पंचायत की बर्डपुर में जो दुकाने है वह जर्जर हो गयी है जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को उक्त पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बर्डपुर में सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने का निर्देश अधि0अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिया गया। जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिया कि बैंक के कर्मचारी किसी भी व्यापारी/व्यक्ति से दुर्वव्यहार ने करे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि व्यापारियों से निर्धारित शुल्क ही वसूला जाए।   

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्त, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, ए0आर0एम0 रोडवेज जगदीश, लीड बैंक अधिकारी ओमप्रकाश अग्रहरि, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, शाखा प्रबन्धक नौगढ़ तथा व्यापारियों आदि की उपस्थिति रही।